संभल, दिसम्बर 14 -- धनारी में रविवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, जीवन शैली और सामाजिक न्याय के मिशन पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया। वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाबा साहब की पार्क में स्थापित प्रतिमा एवं पूरे पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से मांग की जाएगी। इसके लिए अग्रिम तहसील दिवस पर एक प्रार्थना पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। ताकि पार्क का विकास हो सके और आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहब के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.