धनबाद, दिसम्बर 7 -- चासनाला, प्रतिनिधि असम सफाई कर्मी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ बासफोड़ शनिवार को पाथरडीह पहुंचे। उन्होंने पाथरडीह अजमेरा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह संवारडीह बस्ती स्थित हरि मोहल्ला पहुंचे। यहां हरि समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। बैजनाथ बासफोड़ ने कहा कि बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलकर ही समाज व देश का वास्तविक विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादलित परिसंघ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव व अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव कुमार हरि ने की। संचालन मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश हाड़ी ने किया। मौके पर पूर्व पार्षद सुमित सुपकार, प्रकाश बाउरी,राजेश राम, जगदीश हरि, शंभू हरि, रामावतार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...