सहारनपुर, नवम्बर 26 -- बौद्ध महासभा के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। बुधवार को जनता रोड स्थित गांव चकहरेटी में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बौद्ध महासभा के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया। महासभा से लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। संविधान दिवस पर राहुल गौतम ने कहा कि यह संविधान ही है, जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का अहसास कराता है, जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारे ढाल बनाकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। इस दौरान निखिल गौतम, रविंद्र पेगवाल, गुड्डू गौतम, मनीष बालियान, अमित, सन्नी सम्राट, आकाश गौतम, डॉ. ओमप्रकाश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...