अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा तहसील क्षेत्र के मखदूमनगर के ग्रामीणों ने गांव में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की सुरक्षार्थ बनी बाउण्ड्री वाल में गेट लगाकर पूरे परिसर पर अवैध कब्जा करने वाले दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर इसकी शिकायत की। इस मामले में एसडीएम ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को वार्ता करने के निर्देश दिए हैं। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोत जैना के मजरे मखदूमनगर में डॉ भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। उसकी सुरक्षा के लिए बाउण्ड्री वाल का भी निर्माण पहले हो चुका है, जिसका ग्रामीणों द्वारा नमन व पूजन बराबर किया जाता है। उक्त परिसर को अवैध रूप से कब्जा करने के लिए गांव के ही एक दबंग दलित व्यक्ति ने परिसर की तरफ अपने मकान में एक दरव...