बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- बाबा साहब की जयंती पर निकाली जायेगी शोभा यात्रा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। संघ के कोषाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे चांदनी चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके बाद शहर में शोभा यात्रा निकाली जायेगी। मुख्य कार्यक्रम शहर के टाउन हॉल में होगा, जहां संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को संघ की बैठक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...