मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर निगम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल व निगम के अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि डाक्टर आंबेडकर का जीवन प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत है। अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन, संघर्ष, शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास, महिलाओं एवं वचित वर्गों के उत्थान के लिए किए। अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय, अजीत कुमार सिंह, नगर निगम के उपसभापति गौरव श्रीवास्तव समेत निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन राजू आंबेडकर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.