हापुड़, जनवरी 19 -- क्षेत्र के गांव लिसड़ी स्थित बाबा श्री दरगाई साहब की समाधि पर 22 जनवरी से चार दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। दूर प्रांतों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यहां भारी पुलिस बल तैनात किया जाता है। वाराणसी की तरह गढ़ में भी गंगा नदी के साथ नक्का कुआं, गंगा मंदिर सहित कई धार्मिक मंदिर हैं। यहां के मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं को मन वांछित फल भी प्राप्त होता है। ऐसा ही एक मंदिर सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसड़ी में स्थित है, जहां हर वर्ष वंसत पंचमी के पर्व पर विशाल मेला लगता है। मंदिर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य प्रांताे से मन्नत मांगने हर साल मेला आते हैं। ये श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद दोबारा आकर प्रसाद वितरण भी करते हैं। - मंदिर का इत...