रुडकी, जनवरी 1 -- श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मासिक संकीर्तन और नया साल महोत्सव मनाया गया। इसमें बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु देररात तक झूमते नजर आए। दुर्गा चौक मंदिर के बाहर आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, संयोजक अंकुर गोयल, संरक्षक अमित सिंघल, रतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सह सचिव योगेश गोयल, अनिल अग्रवाल, रजनीश गोयल, पंकज सिंघल, सचिन शर्मा ने जोत जलाकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम बाबा का भव्य दरबार कोलकाता के फूलों से पर्व मित्तल के द्वारा मुरादनगर से लाई गई बाबा श्याम की मनमोहन छवि का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.