अररिया, दिसम्बर 23 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। स्थानीय श्री श्याम परिवार एवं श्याम महिला मंडल द्वारा आयोजित 11वां श्री श्याम वार्षिकोत्सव रविवार की देर रात श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालु रात भर श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर रहे। इस मौके पर फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने भी सपरिवार उपस्थित होकर पूजा- अर्चना कर भजनों का आनंद लिया। उत्सव की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसे पंडित नारायण शर्मा ने संपन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विद्यासागर अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी ममता अग्रवाल मौजूद थी, जिन्होंने सपरिवार बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई। भजन संध्या में पहुंचे कलाकारों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्या सुनीता लड्ढा ने आमंत्रित भजन गायक वर्...