वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। योग साधक पद्मश्री बाबा शिवानंद के पार्थिव शरीर का सोमवार को गोधूलि वेला में हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इसी के साथ उनके पार्थिव शरीर की भू-समाधि और दाह को लेकर उभरे मतभेदों पर विराम भी लग गया। 129 वर्ष का सुदीर्घ जीवन बिताने वाले बाबा का शनिवार रात बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में निधन हो गया था। शवदाह स्थल से 24 घंटे बाद जुटाई जाने वाली अस्थियों के पांच कलशों से पांच स्थानों पर बाबा की समाधियां बनाई जाएंगी। इन समाधियों के निर्माण का संकल्प बाबा शिवानंद के पांच दीक्षित शिष्यों ने लिया। बाबा की पांच समाधियां कहां-कहां बनेंगी, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। गोवा में आवाहन अखाड़ा के महामंडलेश्वर डेविड ने बाबा शिवानंद के शव के समक्ष इन शिष्यों को हाथ में पुष्प थमा कर मंत्रोच्चार के बीच संकल्प दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.