वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में जारी महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी संध्या में गायन, वादन और नृत्य से महादेव का संगीतार्चन किया गया। काशी के मिश्र बंधु सौरव-गौरव का कथक नृत्य गुरुवार की संध्या के प्रमुख आकर्षण रहा। भावपूर्ण कथक से दोनों भाइयों ने दर्शकों को मुग्ध किया। उन्होंने भगवान शिव को समर्पित रचना पर भावनृत्य की प्रस्तुति भी दी। इससे पूर्व कार्यक्रमों का आरंभ सुप्रिया शाह के मधुर सितार वादन से हुआ। उन्होंने सांध्यकालीन रागों में आलाप, जोड़ और झाला का वादन किया। रंजना राय ने लोक रचनाओं के माध्यम से भगवान शिव की महिमा और विवाह के उत्सव का शब्दचित्र प्रस्तुत किए। इसके बाद शनि मिश्र ने भगवान शिव पर आधारित भजन सुनाए। सहगायन मुस्कान सिंह एवं राही सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालक अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.