मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रामदयालु बिजली कार्यालय परिसर स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर की पुरानी प्रबंधन समिति को भंग कर नई कमेटी गठित की गई है। बुधवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। सहायक सचिव सोमरंजन कुमार ने बताया कि मंदिर का निर्माण बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के सहयोग से किया गया है। नई कमेटी में केवल बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित दुकानों और हॉल के किराये का निर्धारण नए सिरे से होगा। इस परिसर में शादी-ब्याह जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। हाल के वर्षों में मंदिर की प्रसिद्धि काफी बढ़ी है। बीते महाशिवरात्रि पर यहां भारी भीड़ उमड़ी थी और चढ़ावा व दान की राशि भी उल्लेखनीय रही। बताया गया कि पूर्व में ...