लखनऊ, जनवरी 3 -- राजेंद्र नगर स्थित श्रीमहाकाल मंदिर में पंचकुंडीय महालक्ष्मी एवं महामृत्युंजय यज्ञ समारोह की शुरुआत शनिवार से हो गई है। शनिवार को यज्ञ की शुरुआत से पहले दिन में बाबा महाकाल की विशाला ध्वजा यात्रा निकाली गई। बाद में वेदी पूजन और अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्जवलित की गई, जिसके बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंदिर के अध्यक्ष कौटिल्य दुबे और महामंत्री गिरीश चंद्र सक्सेना ने बताया कि दोपहर में वेदी व गणेश पूजन और सूक्त पाठ हुआ। मीडिया प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान पीपी चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, डीएस दुबे, गौरव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शैलेंद्र व जितेंद्र साहू, सुनील अरोड़ा रहे। शाम को सुंदरकांड पाठ का संगीतमयी आयोजन हुआ। अतुल ने बताया कि रविवार को पंचकुंडीय महालक्ष्मी सुबह 11 बजे एवं महामृत्युंजय यज्ञ दोपहर तीन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.