महाराजगंज, नवम्बर 15 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया स्थित हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा मलंग शाह का सालाना उर्फ शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। फातिया कुरान खानी के साथ उर्स मना। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन भी किया गया। गांव में अकीदतमंदों ने कव्वाली के साथ गागर निकालकर मजार पर चादरपोशी की। यह आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मलंग शाह बाबा के आस्ताने पर सालाना उर्स पारंपरिक रस्मों फातिहा, दरूद, कुरान खानी और कुल शरीफ के साथ मनाया गया। मजार पर चादरपोशी के साथ देश में अमन चमन के लिए दुआएं भी मांगी गई। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि दो थाना प्रभारी, आठ उप निरीक्षक, 17 पुलिस के जवान डेढ़ सेक्शन पीएससी तथा एसएसबी के जवान जुलूस में शामिल रहे। एसओ अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.