देवघर, जुलाई 17 -- देवघर कार्यालय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेले, 2025 के अवसर पर बाबा मंदिर सहित आसपास को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बाबा वैद्यनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार की अगुवायी में बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लगायी गयी स्थायी व अस्थायी दुकानें हटायी गयी। साथ ही दुबारा अतिक्रमण कर दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। बताते चलें कि बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में दुकानों के अतिक्रमण से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, ताकि बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.