बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69वां महापरिनिर्वाण दिवस पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में मनाया गया। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के सभाकक्ष और अलीगढ़ स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान रेल यूनियन, एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह और सहायक कार्मिक अधिकारी बबलू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...