भदोही, जनवरी 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण अंचलों में नव वर्ष को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में मत्था टेक भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा बड़ेशिव धाम में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार संग पूजन कर आस्थावान कृतार्थ होते रहे। बाबा बड़ेशिव, तिलेश्वरवाथ धाम, प्राचीव दुर्गा मंदिर सदर मोहाल, शीतला माता मंदिर डेरवा सहित प्रमुख धार्मिक स्थलो पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन-कीर्तन सुंदर कांड पाठ आदि का आयोजन किया। बड़ी संख्या मे पहुचे श्रद्धालु जनों ने दर्शन पूजन कर पूण्य अर्जित किया। बाबा बड़े शिव धाम में प्रात:काल से ही लम्बी कतार लग गई। समय के साथ कतार कतार बढ़ती चली गई। देर शाम तक चले दर्शन पूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था...