भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से रविवार को गोशाला प्रांगण से निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर संस्था की ओर से शुक्रवार को गोशाला प्रांगण में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि 8 फरवरी रविवार को सुबह 8 बजे गोशाला प्रांगण से निशान ध्वजा सह कांवर यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार 12वीं निशान शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार निशान के साथ कांवर यात्रा का भी निर्णय लिया गया है। मौके पर संस्था के महासचिव नितिन भुवानिका, संरक्षक डॉ़ प्रति शेखर, सुनील लाठ, अमित कुमार, योगेश शर्मा, बिट्टू टेकरीवाल, पवन जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...