बोकारो, फरवरी 1 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के बारूगोड़ा (कानीडीह) स्थित बाबा बागा परगना सरना धोरोम गाढ़ में नायके पुजारी बाबू दास हांसदा के द्वारा पूजा की गई। ग्रामीणों ने जीव जंतु - पेड़ पौधा के लिए कामना किया गया। यहां मेला में देर रात तक अगल बगल के गांव से आए युवतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम मांझी बाबा विनोद किस्कू तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के निजी सचिव अभय शर्मा,चलकरी दक्षिणी मुखिया रजनी देवी, बाराडीह मुखिया पुष्पा देवी, दीपक टुडू, नरेश प्रसाद हांसदा, दिलीप मुर्मू, अशोक मंडल, विजय मंडल व सुंदर लाल सोरेन मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रकृति को हर हाल में संरक्षित करके रखना है। समिति अध्यक्ष...