प्रयागराज, जुलाई 3 -- अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई तो बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए प्रयागराज से भी पहला जत्था रवाना हो गया। सूबेदारगंज स्टेशन पर जम्मू मेल से रवाना होने के पहले नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह कई लोगों के साथ यात्रियों को विदा करने के लिए पहुंचे। पहली बार जा रहे 26 यात्रियों का उन्होंने एक-एक करके माल्यार्पण किया तो हर कोई उत्साहित होकर बाबा बर्फानी की जय हो का उद्घोष करने लगा। पहले जत्थे में कुल 78 लोग शामिल रहे। इनमें सर्वाधिक नौ यात्री हंडिया के हैं। जबकि मुंडेरा व भरवारी से क्रमश: आठ-आठ, कटरा व फाफामऊ से क्रमश : छह-छह सदस्य ट्रेन से रवाना हुए। परिजनों के साथ पहली बार यात्रा पर जाने वाले निशांत केसरवानी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनका दर्शन का सौभाग्य मिलने जा रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.