सहारनपुर, जुलाई 18 -- रामपुर मनिहारान बाबा बर्फानी के दर्शन कर 51 श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरुवार को अमरनाथ यात्रा से वापस लौटा। यात्रा से वापस लौटे श्रद्धालुओं का नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया। श्री अमरनाथ यात्रा पर नगर से 9 जुलाई को 51श्रद्धालुओं का एक जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था। दिन गुरुवार को दोपहर श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस लौटा। वापस लौटने पर नगर वासियों ने श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। बाद में सभी को बाबा श्री अमरनाथ का प्रसाद वितरित किया गया। संजय गुप्ता, अर्जुन चौधरी, कपिल भारद्वाज, चिराग सिंघल, प्रियांशु शर्मा, वत्सल वर्मा, आकाश, सचिन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.