भदोही, नवम्बर 18 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी को सोमवार की देर शाम महादेव का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा बड़े शिव एवं बाबा तिलेश्वर नाथ, गोपेश्वरनाथ मंदिर में देर शाम तक पूजा का क्रम चलता रहा। देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। दर्शन पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। बाबा बड़े शिव बाबा तिलेश्वरनाथ एवं गोपेश्वरनाथ का अलौकिक रुप में सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। उसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ तो रात तक बना रहा। भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। शंख तथा करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा महा आरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर रामकृष्ण खट्टू, दीपक तिवारी, कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.