सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- चिलकाना। रविवार को सुल्तानपुर स्थित डेरे पर बाबा बड़भाग सिंह का 41वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा-भावना के साथ मनाया गया। प्रातःकाल सरदार बाबा वजीर सिंह द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया और निशान साहिब का चौला बदला गया। यमुनानगर से आई संकीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव कराया। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा बड़भाग सिंह का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सरदार बाबा वजीर सिंह, सिमरन सिंह, रमनदीप कौर, जायर हुसैन चांद, चौधरी हरीश पवार, सुरेश सैनी, हरप्रीत कौर, सुरजीत कौर ,कविता कांबोज, गुलजार सिंह, दीदार सिंह और जसपाल सिंह मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.