बिजनौर, फरवरी 8 -- बाबा पानप दास समाधि स्थल पर बाबा पानप दास जी की 253 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने जिले एवं कई प्रदेशों से आकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। महंत ओम दास ने बताया कि मेले में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाते हैं और अपनी मंनत मांगते हैं और अपनी मन्नतें पूरी होने पर अपने बच्चों का मुंडन मेले में आकर करते हैं। मेले में बड़ी संख्या में खेल खिलौने और महिलाओं की श्रृंगार सामग्रियां एवं चाट पकौड़ी बिकी। जिसका श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया। समाधि स्थल पर महंत लोग बाबा पानप दास की वाणी सुनी, श्रद्धालुओं ने बाबा पानप दास की वाणी सुनकर उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मेले में श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। मेले में महंत ओम द...