दुमका, दिसम्बर 30 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत अंतर्गत आस्तजोड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा दुबे मंदिर में मंगलवार को आठ प्रहर व्यापी श्रीरामचरितमानस पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजन आस्तजोड़ा (बीचकोड़ा) युवा क्लब की ओर से जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि यह 24 घंटे का अखंड एवं संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ कार्यक्रम है, जो निरंतर अनवरत रूप से संपन्न होगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी उपस्थिति देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति में पलटू पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, अम्बिका पाण्डेय, कुबेर पाण्डेय, राजू पाण्डेय, सागर पाण्डेय, छोटू पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, बिट्टू पाण्डेय, गौतम पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, म...