मुंगेर, अगस्त 2 -- असरगंज, निज संवाददाता। दिल्ली के भाजपा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के पैदल देवघर जाने के दौरान गुरुवार की देर शाम असरगंज कांवरिया मार्ग पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेता एवं युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। युवकों एवं कांवरियों में मनोज तिवारी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। पूरा कांवरिया मार्ग बोलबम के नारे से गूंजायमान हो उठा। मनोज तिवारी के पैदल जाने की खबर फैलते ही कांवरिया मार्ग में सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाथ थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा, असरगंज अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद हसीब पुलिस बल के साथ लगे रहे। हाथीनाथ बाबा कांवरिया सेवा शिविर के द्वारा मनोज तिवारी का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साह, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष पंकज दास, प्रमोद कुमार आदि मौजू...