रुद्रपुर, मार्च 28 -- नानकमत्ता, संवाददाता। बाबा तरसेम सिंह की पहली बरसी पर आयोजित गुरमत समागम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही बाबा तरसेम सिंह के पंथ और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान यूपी, राज्य व पंजाब से पहुंची संगत ने गुरुद्वारा दूधवाला कुआं में मत्था टेका। 28 मार्च 2024 को धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की दो शूटरों ने डेरा परिसर में घुसकर हत्या कर दी थी। उनकी पहली बरसी पर बुधवार को गुरुद्वारा दूधवाला कुआं में श्री अखण्ड पाठ साहिब रखे गए थे। शुक्रवार को भोग पड़ा। उसके बाद अरदास की गई। यहां पहली बरसी पर सजे धार्मिक दीवान में धार्मिक जत्थों और कथावाचकों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर धार्मिक व राजनीतिक हस्तियां भी शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.