गुमला, मार्च 24 -- गुमला, संवाददाता। डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में हुई भारी ओलावृष्टि के बाद रविवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। ओले शिवलिंग के आकार में जम गए। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने बताया कि भारी ओलावृष्टि के कारण धाम परिसर में ओले जमा हो गए। जिनका आकार शिवलिंग की तरह प्रतीत हो रहा था। इस ओले का वजन लगभग पांच किलोग्राम था। उधर जैसे ही इस अनोखी घटना की खबर फैली। आसपास के गांवों से श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचने लगे। लोगों ने इसे आध्यात्मिक संकेत मानते हुए पूजा-अर्चना की और बाबा टांगीनाथ से आशीर्वाद मांगा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह की प्राकृतिक घटना ईश्वरीय संकेत होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.