हाथरस, फरवरी 4 -- सहपऊ। गांव ऊघई के शनिदेव मन्दिर पर बाबा जाहरवीर अमृत कथा में राम लला कुटी श्रीधाम वृंदावन धान निवासी गुरू ब्रजमोहन स्वामी के शिष्य गांव परसारा निवासी कथाव्यास विक्रमशरण ठाकुर ने श्रद्धालुओं को बताया कि बाबा को गोगा देव भी कहते है। उनकी पूजा करने से मुख्य रूप से सांपों के डर से मुक्ति,उनके दंश से बचाव होता है। उनको लोक देवता माना जाता है। कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...