सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- बल्दीराय संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बघौना गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित बाबा जलाल शाह प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को खेले गया फाइनल मैंच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, इस दौरान पटैला की टीम ने निनावां की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद तथा विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी मोहम्मद साद मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम पटैला और उपविजेता टीम निनावां को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वस्सन ख़ान लाहुती, उमाकांत यादव, प्रधान बघौना जुनैद अहमद, अली रज़ा मऊ, तुफैल अहमद, डॉ. ...