पीलीभीत, फरवरी 19 -- बीसलपुर। रामलीला मैदान में बाबा जय गुरूदेव जीवित वैचारिक संस्था के सत्संग में शाहजहांपुर से आए वक्ता रामनिवास शर्मा ने कहा कि बाबा जय गुरूदेव ने कहा था कि कलियुग का अंत होने वाला है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को शाकाहारी जीवन बिताना चाहिए। मांसाहारी राक्षसों का भोजन है। हमें गरीब, असहाय लोगों की मद्द के लिये आगे आना चाहिए। जो दूसरों की मद्द करता है उसे असीम सुख की प्राप्ति होती है। मनुष्य को किसी भी प्रकार का घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि घमंड विनाश का जनक है। इस मौके पर सबिता गंगवार, ओमकार, रामेश्वर दयाल, राजेश कुमार, विद्या देवी, सुरेश कुमार, किरन देवी, ममता देवी, प्रेमवती, बाबूराम, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...