उन्नाव, मार्च 31 -- पुरवा। कस्बे के कस्टोलवा मोहल्ले के रामलीला मैदान में बाबा जयगुरुदेव महाराज मुक्ति दिवस कार्यक्रम हुआ। बाबा जय गुरुदेव का संदेश बताते हुए जोन प्रभारी ओम कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी पंच भौतिक मानव शरीर से ही प्रभु की प्राप्ति होती है। प्राणी को समय के साथ संत सतगुरु की खोज करनी चाहिए और उनसे गुरु दीक्षा लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। यह संसार ही दुखों का सागर है यहां कोई सुखी नहीं है। उन्होने लोगों से शाकाहारी, नशामुक्त, देशभक्त व चरित्रवान रहकर जीवन जीने की आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से आरएसएस प्रांत संघ चालक डा. अशोक दुबे, भाजपा नेता विमल द्विवेदी, सीएल यादव, संतोष सिंह, नपं अध्यक्ष रेनू गुप्ता, जयशंकर, अरुण, बृजेश, संकटा, जगदीश, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.