जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में वर्ष 2026 का वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम 14 एवं 15 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित होगा। वर्ष 1979 में रामनवमी के अवसर पर स्थापित इस मंदिर की क्षेत्र में विशेष धार्मिक पहचान है। वर्ष 2012 में पुरी के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के करकमलों से मंदिर का जीर्णोद्धार और शिवलिंग की पुनः प्राणप्रतिष्ठा हुई थी, जिससे इसकी आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ी। कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी, शनिवार को प्रातः 11 बजे अखंड हरिकीर्तन आरंभ होगा। 15 फरवरी, रविवार को दोपहर 3 बजे कीर्तन की पूर्णाहुति, अतिथि सम्मान समारोह तथा सायं 4:30 बजे भव्य शिव-पार्वती बारात निकाली जाएगी। आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.