रांची, फरवरी 1 -- आयकर विभाग ने बाबा ग्रुप व उनसे जुड़े कारोबारियों के 40 ठिकानों पर शनिवार को तीसरे दिन छापेमारी जारी रखी। आयकर सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में बाबा ग्रुप के चेयरमैन योगेश साहू और उनसे जुड़े लोगों ठिकानों से अबतक नकद मिले पांच करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। वहीं भारी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं, जिसका मूल्यांकन आयकर टीम कर रही है। इसके अलावा जांच में बड़ी मात्र में उपलब्ध अनाज का स्टॉक बुक में जिक्र नहीं पाया गया है। वहीं ग्रुप से जुड़े चावल कारोबारियों के ठिकानों से आयकर टीम को हवाला कारोबार से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले हैं। आयकर सूत्रों के अनुसार, बाबा एग्रो फूड प्रोसेसिंग के चेयरमैन योगेश साहू के अलावा मनीष कुमार, ज्ञान प्रकाश साहू समेत कई के बैंक लॉकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। बिना आयकर की अनुमति के लॉकर का...