सहरसा, जुलाई 15 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। सावन के प्रथम सोमवारी पर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों सहित मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिये भक्तों की भीड़ जमा थी। बाबा गौरीशंकर स्थान बिहरा में सबसे अधिक भीड़ पूजा अर्चना के लिये जुटी हुई थी। कांवड़ियों की टोली ने मुंगेर घाट से गंगाजल लाकर बाबा गौरीशंकर स्थान में जलाभिषेक किया। स्थानीय ग्रामीणों ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सोमवारी के मौके पर रामठाकुर स्थान पंचगछिया, शिव मंदिर पटोरी, बुढ़ानाथ मंदिर, लालन हंस कुटी, मुक्तार मंदिर, शिव मंदिर बरहशेर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ जुटी हुई थी। बोलबम के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। जगह-जगह पर इस मौके पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.