मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर में रविवार को शहर में मैट्रिक के परीक्षा देने आए करीब 50 हजार विद्यार्थियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि पहली बार बाबा के मंदिर में इतनी बड़ी संख्या विद्यार्थी पूजा-अर्चना को पहुंचे थे। कहा कि रविवार होने से उनकी परीक्षा नहीं थी। इस कारण सुबह से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में विद्यार्थी आते रहे। दोपहर दो बजे दोबारा पट खुलने के बाद शाम तक दर्शन पूजन करने के लिए विद्यार्थी पहुंचते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...