गोंडा, दिसम्बर 13 -- गोण्डा । शहर के ददुआ बाजार के खाटू श्याम मंदिर से शनिवार को झुंझुनू वाले विष्णु अवतार बाबा गंगाराम के अमृत महोत्सव पर निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या मे महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। यात्रा में भक्तिगीतों पर लोग खूब झूमते नजर आए। शोभा यात्रा साहबगंज, नूरामल मंदिर, बड़गांव पुलिस चौकी से वापस अग्रसेन चौराहा होते हुए श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला पर संपन्न हुई। निशान शोभायात्रा में हमको भी झुंझनू जाना है, बाबा का दर्शन पाना है। जोर हमारा चलता तो, मंदिर चाँद पे बनवाते, चालो जी चालो बाबा गंगाराम के दरबार में भजनों पर महिला- पुरुष भक्त खूब झूमते नजर आए। प्रेरणास्रोत बाबा गंगाराम धाम की पंचदेव मंदिर आशीर्वाद मंदिर स्थित झुंझुनू धाम राजस्थान प्रांत के नाम से प्रख्यात है। निशान शोभायात्रा समापन के बाद स...