गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा प्रखंड के प्रसिद्ध मंदिर बाबा खोनहर नाथ परिसर में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की ओर से 21 अनाथ और असहाय बेटियों का शादी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इन बेटियों के चेहरे की मुस्कान ही हमारे समाज की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं। जानकी फाउंडेशन ने जो किया है,वह केवल विवाह नहीं बल्कि 21 घरों में नई रोशनी जलाने का कार्य किया। मौके पर फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी ने भावुक स्वर में कहा संस्था उद्देश्य केवल शादी कराना नहीं है, बल्कि इन बेटियों को सम्मान के साथ जीवन देना है। जब तक समाज में एक भी बेटी असहाय है, हमारा प्रयास जारी रहेगा। यह 21 बेटियों की शादी ही नहीं बल्कि 21 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.