हाथरस, फरवरी 4 -- सहपऊ। कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना स्थित बाबा खाटूश्याम मन्दिर पर आज प्रात: बाबा खाटूश्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी । यह जानकारी देते हुए राजीव वाष्र्णेय ने बताया कि बाबा खाटूश्याम की निशान यात्रा बुधवार की सुबह एवं शाम को भंजन संध्या का कार्यक्रम है। भंजन संध्या में बाहर के गायकों को बुलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से बाबा की निशान यात्रा शामिल होने एवं भंजन संध्या में आकर बाबा के भजन सुनने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...