गया, फरवरी 15 -- बेलागंज के मेन में स्थित ऐतिहासिक बाबा कोटेश्वर नाथ धाम एक बार फिर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिगीतों से गूंज उठा। यहां रविवार से दो दिवसीय बाबा कोटेश्वर नाथ धाम महादेव महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, युवा व कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव शुरू होते ही पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। दोपहर बाद भव्य मंच पर महोत्सव उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, स्थानीय विधायक मनोरमा देवी व न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाबा कोटेश्वर नाथ धाम एक ऐतिहासिक व अत्यंत श्रद्धेय धार्मिक स्थल है। इसकी महिमा अपरंपार है। उन्होंने महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने को अपना सौभाग्य बताया। स्थानीय विधायक मनोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.