गिरडीह, फरवरी 24 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह पंचायत स्थित बाबा केनारीनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे गाजे-बाजे और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसमें 208 कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए करीब 1 कि.मी. दूर केनारी नदी पहुंची, जहां आचार्यों ने विधि-विधानपूर्वक जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर लौटी और विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य हेंगामुनी मुर्मू, पंचायत मुखिया मो. कादिर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य भोला मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव, 'जय भोलेनाथ और 'जय हनुमान के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। मंदिर समिति के सदस्यों ने ...