दरभंगा, जून 28 -- गौड़ाबौराम। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर न्यास समिति का नये सिरे से गठन किया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रणवीर नंदन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिरणी गांव निवासी भाजपा नेता गोपाल चौधरी को न्यास समिति का सचिव बनाया गया है। हिरणी गांव के ही निवासी मणिकांत झा, खलासीन गांव निवासी कविता कुमारी, रामपुर राउत निवासी शंकर चौपाल व औराही गांव निवासी रविंद्र चौधरी को नवगठित न्यास समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से जारी नवगठित न्यास समिति के सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष निर्धारित किया गया है। बिरौल एसडीएम को न्यास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी को न्यास समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.