चंदौली, दिसम्बर 27 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के मजिदहा और पलिया बल्लीपुर गांव में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने बाबा कीनाराम और स्व.कैलाश भूषण सिंह के नाम से नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर मुख्य अतिथि साधना सिंह ने कहा कि कटहरा से बल्लीपुर मार्ग का निर्माण भी जल्द होगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के लिए तालाब के सुंदरीकरण, काली माता मंदिर मार्ग आदि गांव में विकास कार्य जल्द पूर्ण करा लिए जाएं। आज राष्ट्रीय राज मार्ग हो, गांवो का विकास हो या फिर धर्मार्थ कार्य हो हर तरफ विकास तेजी से हुआ है। अंत मे उन्होंने गांव के विकास के लिए 25 लाख रुपये दिए। वही पलिया पंचायत भवन पर सैकड़ो गरीबो को कम्बल वितरण किया गया। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह प्र...