गाजीपुर, जनवरी 28 -- सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के बाबा कीनाराम जूनियर हाईस्कूल अमौरा का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक परमहंस सिंह ने किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भाषण, कविता-पाठ, देशभक्ति गीत और नृत्य शामिल रहे। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और देशप्रेम की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वे देश की सरहदों पर रक्षा कर रही हैं और पायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.