वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति पर गुरुवार को बाबा विश्वनाथ को खिचड़ी, चूड़ा-मटर, पापड़, अचार, भाजा, तिलकुट, गजक, तिल के लड्डू आदि का भोग लगा कर परंपरा का निर्वाह किया गया। बाबा को तिल से बने विशेष मिष्ठान्न अर्पित किए गए। मंदिर के अर्चकों ने मध्याह्न भोग आरती में यह विधान पूरे किए। बाबा के भोग के लिए 11 कुंतल खिचड़ी तैयार की गई। भोग आरती के बाद भक्तों को इसे प्रसाद रूप में वितरित किया गया। दूसरी तरफ टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा की रजत चल प्रतिमा के समक्ष तिल से बने मिष्ठान आदि का भोग डॉ.वाचस्पति तिवारी ने अर्पित किए। विधि-विधान से बाबा को भोग अर्पित करने के बाद चुनिंदा आमंत्रित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मकर संक्रांति के दिन श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भोर से ही दर्शना...