मधेपुरा, फरवरी 16 -- चौसा, निज संवाददाता। लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिंदटोली में शनिवार से शिवांश बाबा प्राण प्रतिष्ठा व बाबा काशी मेला महोत्सव शुरू हो गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को आयोजन स्थल से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। बैंड बाजा के साथ निकाली गयी कलश शोभा यात्रा पौड़ा टोला, लौआलगान काली मंदिर, पुस्तकालय और मुख्य बाजार होते हुए लोक देवता बाबा बिशु राऊत की समाधि स्थल पचरासी स्थान के बाद खोपड़िया टोला होते हुए पोद्दार जी घाट के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह कलशधारी कन्याओं का ग्रामीण महिलाओं ने चंदन और पुष्प से अभिनंदन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष फरोसी महतो, सचिव शंभू कुमार महतो, कोषाध्यक्ष रामचंद्र रजक, सुबोध महतो ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शिवांश बाबा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्...