पीलीभीत, फरवरी 10 -- बीसलपुर। बाबा कालसेन की मढ़ी यज्ञ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भगवान भोले नाथ की महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। बीसलपुर में भगवान भोले की महशिवरात्रि का अभी से स्वागत शुरू हो गया है। प्रसिद्ध बाबा कालसेन की मढ़ी पर जनकल्याण के लिए हवन किया गया। महिलाओं ने भगवान भोले नाथ के भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही। भजन कीर्तन प्रस्तुत करने वाली महिलाओं में कमला देवी, रामकली, नन्ही देवी, पुष्पा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.