वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का वार्षिक शृंगार सोमवार को हुआ। बाबा के विग्रह सहित मंदिर प्रांगण को सवा लाख रुद्राक्ष से सजाया गया। ये रुद्राक्ष भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन किया। मंदिर परिवार के सदस्य वैभव दुबे ने बताया कि मान्यता है कि प्रसाद रूप में प्राप्त रुद्राक्ष को पानी में डालकर रखने से भगवान कालभैरव की कृपा से जीवन की नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...