हाजीपुर, फरवरी 24 -- महुआ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चकदादन में बाबा कारिख का पांच दिवसीय पूजनोत्सव के चौथे दिन सोमवार को बाबा कारिख की विधि विधान के साथ पूजा की गई। इस मौके पर मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं के भक्ति संगीत गूंजते रहे। यहां पर पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी हुई कि स्थल छोटा पड़ गया। इस बीच मृदंग वादको का कमाल हुआ। जिसे देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। पूजा के मुख्य यजमान बाबूलाल राय व सत्येंद्र प्रसाद यादव के साथ अन्य ग्रामीण पूजा पाठ में बढ़ चढ़कर इसमें सहभागिता निभा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बाबा कारिख का विधिवत पूजनोत्सव नंदलाल यादव भगत जी के द्वारा कराया गया। यह भी बताया गया कि यह पूजा काफी विधि विधान के साथ और नियम पूर्वक की जाती है। यहां पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा कारिख से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.