मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित कमलेश्वरनाथ शिव मंदिर में सोमवार को बाबा का महाशृंगार किया गया। भोले बाबा को दुग्ध, मधु, गंगाजल आदि से अभिषेक कर पुष्पों से सजाया गया। भोले बाबा को तरह-तरह के मिष्ठान, फल आदि का भोग लगाया गया। साथ ही भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया। पीयूष गिरि ने बताया कि 27 फरवरी को आमलकी एकादशी के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर कनक लता देवी, सक्षम कुमार, चांदनी कुमारी, मयंक कुमार, संजीता देवी, रीमा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.